1 अक्टूबर 2018 - 08:18
ट्रम्प की सऊदी अरब को फिर धमकी, ट्रम्प क्या चाहते हैं?

अमरीकी राष्ट्रपति ने सऊदी अरब से विशिष्टता लेने के लिए एक बार फिर उसे धमकी दी है।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने पश्चिमी वर्जीनिया राज्य में, सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ के साथ अपनी टेलीफ़ोनी बातचीत की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका के बग़ैर सऊदी अरब की सुरक्षा ज़्यादा दिन नहीं टिक सकती।

ट्रम्प के अनुसार, सऊदी शासन के विमान अमरीका की मदद से सुरक्षित हैं।

ट्रम्प ने सऊदी शासक किंग सलमान से टेलीफ़ोन पर बातचीत में एक बार फिर तेल के मुद्दे पर चर्चा की और उसके उत्पादन की मात्रा बढ़ाने की अपील की।